धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट से जिले के 40 कृषकों के वाहन को 5 दिवसीय कृषक भ्रमण हेतु हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल महाराष्ट्र के धुलिया, राहुरी, ओरंगाबाद और जलगांव में जैविक प्राकृतिक खेती के संबंध में वैज्ञानिकों से चर्चा करेगा। जिसमें 12 सितम्बर को राहुरी में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ का भ्रमण कर प्याज, लहसुन, गोभी, भिण्डी, टमाटर आदि सब्जी वर्गीय फसलों की नवीन उन्नत किस्मों की जानकारी एवं प्राकृतिक खेती पर कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा करेंगे। इसी प्रकार 13 सितम्बर को ओरंगाबाद में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रेक्षत्र, 14 सितम्बर को जलगांव में जैन सिंचाई फार्म का अवलोकन एवं 15 सितम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र जलगांव में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा कर वापसी होंगे।