BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 10:52 am
REPORT : सुबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीड़ित राहुल, जब दिया आवेदन तो जारी किया ये आदेश, फिर कलेक्टर ने की रामदास ये बड़ी मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सनावद की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें कई लोगांे द्वारा आवेदन भी दिए गए और कुछ को सीएम ने अपनी आंखों देखी स्थिति पर भी मदद करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सनावद में मंच से सम्बोधित करते हुए सीएम चौहान की नजरें दोनों हाथों से दिव्यांग रामदास बर्डे पर जा टिकी थी। कार्यक्रम के बाद इंदौर रवानगी के समय उन्होंने कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को ढूंढकर उसकी मदद करने को कहा। टीएल बैठक में कलेक्टर वर्मा ने बड़वाह एसडीएम से उस व्यक्ति के बारें पूछा तथा उसकी तलाश कर संपर्क करने के निर्देश दिए। 

एसडीएम बड़वाह प्रवीण सोनी ने कहा कि दिव्यांग को ऑफिस बुलाया है। जो भी मदद होगी करेंगे। दाबड़ पंचायत में जामनिया के रामदास बर्डे के परिवार में 5 सदस्य है। उन्हें अभी राशन मिल रहा है। जब उनसे मदद के सम्बंध में जाना गया तो बताया कि घर परिवार चलाने के लिए किराना दुकान खोलना चाहते है। एसडीएम द्वारा मदद के लिए कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर वर्मा ने रामदास को पहले 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस के माध्यम से कर चुके है।  

इधर राहुल ने पायी मदद-    
भीकनगांव में सतवाड़ा के राहुल राठौर ने सीएम चौहान को मदद के लिए एक आवेदन दिया था। उस आवेदन पर स्वयं सीएम ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर वर्मा को मदद के लिए कहा राहुल और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग है। प्रारम्भिक तौर पर कुछ आर्थिक मदद करे। आगे इनके लिए क्या हो सकता है ? इस पर भी कुछ विचार करें। कलेक्टर वर्मा ने सोमवार को राहुल को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस के माध्यम से दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE