BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 11:00 am
NEWS : भारतीय परंपरागत भोजन ही स्वस्थ रहने का आधार- डॉ स्मिता शर्मा, वैदिक विश्वविद्यालय में सात दिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कूटू आदि मोटे अनाज हैं। इनमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। मोटे अनाजों के फायदों को लेकर देश के शीर्ष मंचों से चर्चा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। मोटे अनाज को मिलेट्स या  श्रीअन्न के नाम से भी जाना जाता है। ये बाते वेद ज्ञान सप्ताह के शुभारंभ में सोमवार को मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय अधिष्ठाता डॉ स्मिता शर्मा बोल रही थी। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय एवं महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान भारत सरकार उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में वेद ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वक्ता ने वैदिक आहार पोषण की वर्तमान अनिवार्यता विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोटे अनाज भारत की पर्यावरण पारस्थितिकी के अनुसार भी ज्यादा अनुकूल हैं। ये प्रकृति के साथी हैं। इनकी पैदावार में धान या गेंहू के मुकाबले कम पानी की आवश्यकता होती है। श्रीअन्न को आकार के आधार पर दो भागो में रखा जाता है। बारीक श्रीअन्न, जिसमें कोदो, चीना, कंगनी, रागी, सांवा, कुटकी आदि शामिल हैं। ज्वार, बाजरा में फूड फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। मोटे अनाजों में उपस्थित फाइबर की मात्रा मनुष्य के पाचन तंत्र को दुरस्त रखती है। इनमें आयरन और कैल्सियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। मुख्य अतिथि वेदपीठ के सचिव गोविन्द सहाय ने कहा कि भारतीय थाली में प्राचीन काल से ही मोटे अनाजों की व्यवस्था रही है। यह शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, मिनरल्स का सही मिश्रण है। अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने कहा कि जब भी अनाज की बात की जाती है, तो सबसे पहले हमारे मस्तिष्क में गेहूं, चावल और दाल का खयाल आता है, परंतु सही भोजन मोटा अन्न जैसे ज्वार, बाजरा आदि है। उन्होंने कहा कि बाजरा लौह लवण से भरपूर होता है। इसलिए शरीर में यह खून की कमी को दूर करने में सहायता करता है। वहीं ज्वार शरीर की हडिडयों के लिए अच्छी मात्रा में कैल्शियम, खून के लिए फॉलिक एसिड के अलावा कई अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है। इसी तरह से रागी एकमात्र ऐसा मोटा अनाज है। जिसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने संचालन किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. लोकेश चौधरी, धर्मेंद्र चौबे, डॉ सुनील शर्मा, देवीलाल कुम्हार, साक्षी मिश्रा, राकेश पारीक, डॉ चंद्रवीरसिंह राजावत सहित सभी कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE