शिवपुरी। जिले की पिछोर थाना पुलिस ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बयान को लेकर पिछोर विधायक व पूर्व मंत्री के.पी.सिंह कक्काजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दे की अभी हाल ही में पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु का महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की हजारों महिला कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने पिछोर विधायक पर एफआईआर कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सभी ने पिछोर विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जिस पर आज इस मामले में पिछोर थाना पुलिस ने विधायक के.पी. सिंह काकाजू के खिलाफ धारा 294 (ठ) के तहत प्राथमिक दर्ज की है।
इस मामले को लेकर मंडल अध्यक्ष सारिका सिंह का कहना है कि पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु ने सार्वजनिक तौर पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। हम महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे वह विधायक ही क्यों ना हो। के.पी.सिंह कक्काजु लगातार 6 बार से पिछोर से विधायक है और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में पशुपालन मंत्री भी रहे है,2023 के विधानसभा चुनावों में पिछोर सीट से भाजपा ने प्रीतम लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है,पिछले चुनाव में भी प्रीतम लोधी ही प्रत्याशी थे।