रतलाम। सीएमएचओ डा. आनन्द चंदेलकर ने रतलाम जिले के ग्राम पलसोडा पहुंचकर मिशन इन्द्रधनुष अभियान के दौरान टीकाकरण गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी गर्भवती माताओं एवं शून्य से पांच वर्ष आयु के समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत एवं समयानुकूल टीकाकरण करने के निर्देश दिए।