मुरैना। जिले में अवैध मादक पादर्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सरायछोला पुलिस को अवैध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे दो आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है अल्ला बेली चौकी के पास म.प्र. तथा राजस्थान की सीमाओं के बीच बनाये गये अंतर्राज्यीय चेकिंग पॉईंट पर चेकिंग के दौरान धोलपुर तरफ से आ रही एक सफेद रंग की होण्डासीटी कार रोक कर चेक करने पर उक्त कार के अंदर 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 262.920 बल्क लीटर की रखी हुई पाई गई जिन्हे आरोपीगणों द्वारा फरीदाबाद हरियाणा से परिवहन कर के शहर में खपाने की नियत से लाया जा रहा था। उक्त अवैध शराब का बाजार मूल्य करीबन 3 लाख 19 हजार 200 रूपये है, जिसे थाना सरायछोला पुलिस व सायबर सैल की टीम द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपीगणों के कब्जे बाली कीमती करीबन 05 लाख रूपये को जप्त किया गया है। कार्यवाही के दौरान कुल जप्त मशरूका की कीमत करीबन 8 लाख 19 हजार रूपये है। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना सरायछौला में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है आरोपीगणों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।