शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देश के बाद करैरा पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं। इसी कड़ी में करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रजनी वाटिका के पीछे अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो केनों से लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की जिसकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई और आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।