BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 11:38 am
KHABAR : एमपीसीए मप्र में शुरू करेगा लीग क्रिकेट, मप्र की रणजी टीम को 86 लाख का पुरस्कार, सुशील दोषी, संध्या अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को हुआ। समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मैं यहां भारत का वर्तमान और भविष्य का क्रिकेट देख रहा हूं। मिताली राज हम सबकी आदर्श हैं। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रेरित किया है।


उन्होंने एक खेल जिसे पुरुष का खेल कहा जाता है, उसे स्पोर्ट्समैनशिप में बदल दिया। वे हमारे लिए एक रोलमॉडल हैं। मप्र का क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उम्मीद है हमारा यह प्रदर्शन लगातार बढ़ता रहेगा।


इस मौके पर पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज ने कहा, मैंने कई बार इंदौर में मैच खेला है। यहां खिलाड़ी तो अच्छे हैं। साथ ही सपोर्ट स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ भी बहुत सहयोगी है। मध्यप्रदेश क्रिकेट ने कई खिलाड़ी भारतीय टीम को दिए हैं। पुरुष ही नहीं महिला क्रिकेट में भी मध्यप्रदेश का नाम रहा है।


जब मैंने हाई स्कोर किया था तो मुझे एक पत्र भेजा गया था। वह पत्र मुझे पूर्व महिला कप्तान संध्या अग्रवाल ने भेजा था। जूनियर से सीनियर तक मुझे हमेशा सपोर्ट किया। मप्र क्रिकेट एसो. (एमपीसीए) की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को हुआ। एमपीसीए ने 2.5 करोड़ के पुरस्कार दिए। कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोषी को माधवराव सिंधिया व पूर्व महिला कप्तान संध्या अग्रवाल को सीटी सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों को 5-5 लाख की सम्मान निधि भी भेंट की गई। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सौम्या तिवारी को 5 लाख, मप्र रणजी टीम को 86.9 लाख का पुरस्कार दिया। इंदौर सर्वश्रेष्ठ संभाग चुना गया।


ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे व ग्वालियर डिवीजन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने कहा प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बना रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों को क्रिकेट में और अधिक मौका मिले, इसके लिए जल्द ही मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग की शुरुआत की जाएगी। हमारे खिलाड़ी चाहे वह पुरुष हो महिला, दोनों लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल पाता है। हम चाहते हैं कि प्रदेश के एक-एक खिलाड़ी को मौका मिले, जिसके लिए जल्द ही अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग की शुरुआत की जाएगी। यह फिलहाल सीनियर क्रिकेटरों के लिए होगी। उसके बाद उसे जूनियर लेवल पर शुरू किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE