कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत आयोजित व्याख्यान माल कार्यक्रम के तहत आज महर्षि अरविंद के जीवन एवं उनके विचार विषय पर जिला स्तरीय व्याख्यान माल कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह, योग आयोग के प्रतिनिधि अश्विनी सहगल एवं मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र सिंह द्वारा महर्षि अरविंद जी के चित्र पर मालयार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा बताते हुए जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के व्याख्यान माल कार्यक्रमों का परिषद द्वारा विगत तीन वर्षों से निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय संत ,महापुरुष के जीवन पर आधारित व्याख्यान माल के माध्यम से जन सामान्य को अवगत कराना एवं उनके समाज में योगदान व मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाना इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे श्री अश्वनी सहगल जी द्वारा महर्षि अरविंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने श्रेष्ठ मानव की कल्पना को समाज निर्माण में सहयोगी माना उन्होंने कहा की महर्षि जी के विचार थे कि मानव वही है जो मनन कर सकता है जो मनन नहीं करता वह दानव भी हो सकता है क्योंकि बुद्धि तो ईश्वर ने सब में दी है सभी जीव जंतु में बुद्धि है किंतु मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो बुद्धि का विवेक पूर्ण इस्तेमाल करने में सक्षम होता है और वह अपने अलावा दूसरों के भले के लिए भी सोचता है इसीलिए वह पूजनीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला शिक्षा अधिकारी स पृथ्वी पाल सिंह द्वारा महर्षि जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने श्रेष्ठ मानव की कल्पना को बताया सुपर ह्यूमन बीइंग की परिकल्पना को कैसे साकार किया जा सकता है। परिषद द्वारा इस तरह के उलेखनीय आयोजन करता है जो कि एक सराहनीय कार्य है।
मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र सिंह जी द्वारा महर्षि जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर व उनके संघर्ष व स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्रेरक विचारों से स्वतंत्रता सेनानियों को एक दर्शन व प्रेरणा स्रोत्र के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आदि विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन बालमुकुंद मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की प्रस्तुत एवं नवांकुर संस्थाओं के सदस्य गण एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।