कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी (मअउ अअचंज) मशीनों का प्रदर्शन समस्त विधानसभा क्षेत्रों में कराया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कटनी नगरीय क्षेत्र के मदन मोहन चौबे वार्ड, एसबीआई तिराहा, औद्योगिक क्षेत्र कटाए घाट मोड़ सहित ढीमरखेड़ा के धरवारा,दूधा मोड़, रामपुर, पेट्रोल पंप के पास एवं विजयराघवगढ़ के सुभाष वार्ड, अंबेडकर वार्ड, लाल नगर सहित जिले के अन्य सार्वजनिक स्थलों , मतदान केन्द्रों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर ई़़व्ही़एम़, व्हीव्हीपीएटी (मअउ अअचंज) का प्रदर्शन किया गया । इस प्रदर्शन के दौरान लोगो ने बड़ी रोचकता से मतदान प्रक्रिया को जाना एवं मोकपोल में हिस्सा लिया। इस दौरान युवा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु छूटे हुए सभी मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने फार्म-6 में आवेदन कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।