कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ कटनी के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को जागृति पार्क कटनी में चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट पी पी सिंह की उपस्थिती में विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक स्काउट गाइड रोवर रेंजर रेड क्रॉस के छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर मतदाता जागरूकता से संबंधित विषयों को चित्रकला के माध्यम से ड्राइंग सीट पर उकेरा। इस दौरान मतदान क्यों आवश्यक है विषय पर निबंध लिखा स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं रेड क्रॉस छात्रों द्वारा जागृति पार्क में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु पार्क में आए हुए सैलानियों को जागरूक किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह द्वारा सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर को संकल्प दिलाया कि वह अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगों को मतदान हेतु जागरूक करेंगे और उन्हें मतदान हेतु प्रेरित करेंगे ।
इस अवसर पर पर्यावरण संधारण समिति के सचिव निरंजन पंजवानी यू0एस मेमोरियल स्कूल के संचालक कपूर सनी, भारत स्काउट गाइड जिला सचिव लक्ष्मीकांत गर्ग डी टी सी गाइड सायरा बानो, संयुक्त सचिव ज्योति नायक, ट्रेनिंग काउंसलर स्वर्ण लता जोसेफ ,सपना मिश्रा, रमेश शाह, कुणाल गौतम, रिया कनौजिया, हीना तबस्सुम सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सम्मिलित हुए।