इंदौर। एमपीसीए के प्रोग्राम में शामिल होने इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमान सिंधिया इंदौर के प्रतिष्ठित मं.प्र क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक सभा में शामिल होने पहुंचे।इसके बाद साल 2022-23 के एनुअल अवॉर्ड फंक्शन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जूनियर व सीनियर टीम के प्लेयर से वन टू वन चर्चा भी की। इससे पहले मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कुछ ऐसे दल हैं जो जब भारत विश्व पटल पर एक सितारे के रूप में उभर रहा हो तब इनको बेचौनी का अनुभव होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते है जिनकी विचारधारा और सोच अपनी लकीर लम्बी खीचने की नहीं बल्कि दूसरों की छोटी करने की होती है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व ने ऐतिहासिक रूप से जी20 का सफल आयोजन हुआ। कई देश के नेताओं ने राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। जिस जी20 में भारत ने खाड़ी देशों से यूरोप तक एक नई अधोसंरचना और व्यापार की नीभ रखने की ऐतिहासिक शुरुआत करने की घोषणा की। उस जी 20 के आयोजन से छोटी मानसिकता वाले दलो को हो रही है। ऐसी छोटी सोच और विचार रख के विदेशों में भारत मां की अलोचना करने वाले लोगों को जनता जान गई है, और आगे उनको इसका करारा जवाब भी देगी।