BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 12:18 pm
KHABAR : सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी के निर्देशन में 16 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती माताएं जो किसी भी कारणवश वंचित रह गए हैं। उनका पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण किया जाना है।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ राजीव गांधी जन चिकित्सालय गंजबासौदा में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा फरीदपुर की पिंकी अहिरवार पत्नी गुलाब सिंह अहिरवार की पुत्री कृष्णा उम्र 10 माह, वार्ड नंबर 15 निवासी शेजल शाह पत्नी सौरभ शाह पुत्री निर्वाणी उम्र 10 माह को विटामिन ए की खुराक देकर शुभारंभ किया गया है।
जन चिकित्सालय बासौदा के मेटरनिटी वार्ड में विकास खंड बासौदा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके दीवान के निर्देशन में एएनएम किरण चौधरी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
शुभारंभ अवसर पर बीएमओ डॉ पीके दीवान, बीएस दांगी, जागवेंद्र सिंह यादव, अरुण तिवारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत गर्भवती माता एवं बच्चों को यू विन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर टीकाकरण किया जाए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE