नरसिहंपुर। खरीफ विपणन मौसम 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य ई- उपार्जन पोर्टल पर 20 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2023 तक किया जाना है। कलेक्टर ऋजु बाफना ने पंजीयन अवधि के दौरान पंजीयन प्रक्रिया में पंजीयन संस्थाओं एवं कृषकों को आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
यह नियंत्रण कक्ष जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन कार्यालय में दूरभाष क्रमांक 72722082820 और महा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कार्यालय में दूरभाष क्रमांक 9425327470 है। जिले के कृषक एवं पंजीयन संस्थायें पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त दूरभाष पर प्रातरू 10.30 बजे से सांय 6 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं और समस्या का त्वरित निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नियंत्रण कक्ष में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायेंगे, जो एक रजिस्टर संधारित कर उसमें प्रतिनिधि सम्पर्क करने वाले कृषक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, समस्या का विवरण और निराकरण दर्ज करेगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।