बडवानी। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 13 सितम्बर दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्षा में रखी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य विभागो की भी समीक्षा की जाएगी । अतः समस्त विभागो के जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहे।