बडवानी। मुख्यमंत्री की घोषणानुसार विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति से संबंधित विभिन्न विभागों के योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए तथा उक्त समुदाय से संबंधित योजनाओं में आने वाली समस्याओं के निराकरण किये जाने हेतु जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र यथा राशन कार्ड, समग्र आईडी, फेरी प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास योजना, पात्रता पर्ची, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड में जागरूकता लाने हेतु विकासखण्ड स्तरों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक संचालक टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार 13 सितम्बर को जनपद पंचायत पानसेमल में, 14 सितम्बर को जनपद पंचायत सेंधवा में, 19 सितम्बर को जनपद पंचायत ठीकरी तथा 20 सितम्बर को जनपद पंचायत राजपुर में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।