शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर करैरा पुलिस को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि झांसी की ओर से दो व्यक्ति बाइक पर अवैध रूप से दो प्लास्टिक की बोरी एवं एक हरे रंग के बैग में गांजा लेकर बेचने के उद्देश्य से करैरा तरफ आ रहे है सूचना पर करैरा पुलिस द्वारा आई लव तिराहा हाईवे रोड पर पहुंचकर झांसी की ओर से आने बाले वाहनों की चौकिंग की गई तभी झांसी तरफ से मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे जिनकी तलाशी लेने पर दोनों बोरियों और बैग में 20 किलोग्राम सूखा गाँजा भरा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई दोनों आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।