नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के अन्तर्गत एक पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। निवासी लसुडिया आंत्री मनासा के विकास पिता राधेश्यादम बंजारा की जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस राधेश्यााम पिता सददा ओगलिया को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।