BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 3:46 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 102 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जन-सुनवाई करते हुए-102 आवेदकों से आवेदन प्राप्‍त कर,उनकी समस्‍याएं सुनी और उपस्‍थि‍त जिला अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम डॉ.ममता खेडे सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में वार्ड नं.-15 नीमच की कविता कुचबंदिया ने मकान पर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, भरभडिया के राजेशसोनी ने अंत्‍योदय योजना का राशन कार्ड बनवाने,नयागॉव के मोहनलाल धाकड ने किसान सम्‍मान योजना की राशि दिलवाने, जमुनियाकला के पन्‍नालाल सीकलीगर ने भूखण्‍ड पर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, जूना भदाना के मांगीलाल बंजारा ने भूमि विवाद का निराकरण करवाने, सेमली ईस्‍तमुरार के बापूसिह राजपूत ने अनुग्रह सहायता राशि दिलवाने, मोया के शेरू खान ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने एवं नीमच के अमितकुमार शर्मा ने जाजू- सागर डेम से पानी चोरी कर,अवैध खेती करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।   

इसी तरह अठाना के रघुनन्‍दशर्मा,लेवडा की कलाबाई मीणा, ब‍रडिया की दुर्गाबाई,परसराम, भेरूलाल, कुण्‍डखेडा के शोभाराम चंदेल,उपरेडा के नन्‍दकिशोरर पाटीदार, सोनियाना के कन्‍हैयालाल कुमावत, झालरी के कालूराम पटेल, केशूराम, भूरासिह, नीमच सिटी के ओमप्रकाश यादव, रावणरूण्‍डी नीमच के राहुल मालवीय, बरथून के रामनारायण पाटीदार,कदवासा के कैलाशचन्‍द्र पालीवाल, कनावटी के केशुराम बंजारा, ग्‍वालदेविया के केशुराम गुर्जर, कुकडेश्‍वर के कृष्‍णपालसिंह हाडा,जयसिंपुरा के शंकरलाल, दिलीप अर्जुन, चिचानी कालोनी मंदसौर के कैलाशचन्‍द्र तिवारी,सावन के मुकेशभील, दडौली के मोहम्‍मद सिराज, शकील, तलाउ के रामलाल मेघवाल, बोरदियाकला के अशोक पाटीदार, गिरदौडा के गटटू, नया बाजार नीमच के अनवर हुसैन,काटजू मार्केट नीमच के अली हुसैन डेरकी, धनेरियाकला के अर्जुन नायक, जुना बघाना नीमच के दयाराम कुलमी एवं कुण्‍डालिया के लक्ष्‍मीनारायण सुतार आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, प्रीति संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE