नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में रेड रिबन क्लब अन्तर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा एनके डबकरा के मार्गदर्शन में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिला चिकित्सालय, नीमच के एसटीआई/आरटीआई परामर्शदाता पलाश माने द्वारा बडे़ ही सरल और सहज तरीके से छात्राओं के साथ संवाद के माध्यम से एचआईवी एड्स के विषय में चर्चा की गई। एचआईवी एड्स जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करने और आरआरसी अन्तर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी माने ने विस्तार से चर्चा की और जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा एनके डबकरा ने छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक होने के संबंध में अपनी बात रखी एवं पौष्टिक भोजन, भरपूर नींद, व्यायाम या कहें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डा रश्मि वर्मा द्वारा किया गया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम डा शालिनी श्रीवास्तव, मीनू पटेल, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं समस्त उपस्थित छात्राओं की प्रषंसनीय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।