शाजापुर। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर अपनी विभिन्न लंबित माँगो को लेकर धरने पर बैठे है। निराकरण नही होने से विगत 16 दिन से पटवारियों धरने पर बैठे है। जिसमें मुख्य माँग वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे, समयमान वेतनमान, संसाधन की उपलब्धता पदोन्नति एवं अन्य मांगों मांगों को लेकर हुकुम सिंह कराड़ा (पूर्व कैबिनेट मंत्री म.प्र. शासन एवं विधायक ने धरना स्थल ट्राफिक पॉइंट शाजापुर पर अनिश्चित हड़ताल पर बैठे पटवारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।