शाजापुर। श्री सिद्धेश्वर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र द्वारा इस वर्ष श्री सिद्धेश्वर पंचांग के प्रकाशन के अवसर पर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिष विद्वान शासकीय हमीदिया आर्ट कॉमर्स महाविद्यालय संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एच आर रैदास भोपाल, मुख्य अतिथि विद्वान पं. प्रेमनारायण शर्मा सेवदा, विशेष अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानआचार्य प्रवीण देशपांडे, उत्कृष्ट विद्यालय संस्कृत विख्याता लक्ष्मण यादव सह अतिथि समाज सेवी सुभाष शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी, पं. बाबूलाल पराशर सहित आदि अन्य रहे। अतिथियों ने सर्व प्रथम दीपप्रज्वलन किया। सरस्वती वंदना के पश्चात गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में सुंदरता बड़ी। उपस्थित आदि अन्य विद्वानों ने पंचांग का विमोचन कार्य संपन्न किया।