नीमच। जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्या स ने बताया, कि आबकारी अधिनियम के तहत राजसात 11 वाहनों पर टेंडर आमंत्रित किए गए थे। कुल 38 टेंडर फार्म विक्रय हुए। सोमवार को ए.डी.एम. नेहा मीना (IAS) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा टेंडर खोले गए। 10 वाहनों पर 37 टेंडर प्राप्त हुए 1 वाहन पर कोई टेंडर प्राप्त नहीं हुआ, 10 वाहनों की आफसेट प्राइस रु 159700/- के विरुद्ध 664248/- के आफर प्राप्त हुए जो निर्धारित प्राइस से रु 504548/-(+315.93%) अधिक होने से समिति द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर फार्म विक्रय से रु 1900/- एवं वाहनों के निष्पादन से रु 664248/- इस तरह कुल रु 683248/- की शासन को अतिरिक्त आय प्राप्त हुई है।