मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) नई दिल्ली द्वारा CARA की वेबसाइट और केरिंग्स पोर्टल के Domain Name System (DNS) में परिवर्तन किया गया है। CARA की वेबसाइट https://cara.nic.in के स्थान पर https://cara.wcd.gov.in और बाल दत्तक ग्रहण संसाधन सूचना और मार्गदर्शन प्रणाली की वेबसाइट https://carings.nic.in के स्थान पर https://carings.wcd.gov.in की गई है।