मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि द्वारा आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ 13 सितंबर 2023 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। कार्याक्रम का आयोजन नगर पालिका सभाग्रह मंदसौर में आयोजित किया जाएगा। आयुष्मान भव: अभियान जिले में 17 सितंबर से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा । जिसमें सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वारा 3.0, आयुष्मान मेला (हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्वास्थ्य संस्थाओ पर चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जाएगा ) एवं आयुष्मान सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।