BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 6:17 pm
REPORT : आदर्श आचरण स‍ंहिता के संबंध में जिला अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, कलेक्टर जैन ने कहा- सभी शासकीय सेवक आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा निर्वाचन 2023  के तहत सौंपें गए, दायित्वों को पूरी गम्भीरता से लें, और निर्वाचन कार्य तत्परतापूर्वक समय-सीमा में पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के आदर्श आंचरण संहिता के पालन के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण में दिए। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, अपर कलेक्टर नेहा मीना, जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण राजेश शाह एंव मास्टर्स ट्रेनर्स डा.राजेश पाटीदार भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में कलेक्टर जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता का सभी शासकीय सेवक कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी अधिकारी को कोई कार्य करने में आदर्श आचरण संहिता के बारे में कोई संदेह हो तो वह निर्वाचन कार्यालय से मार्ग दर्शन प्राप्त कर लें ।

प्रशिक्षण में नेशनल लेवल मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने आदर्श आचरण संहिता क्‍या है ? कानूनी  स्थिति, एमसीसी का दायरा, एमसीसी, लागू होने के साथ की जाने वाली कार्यवाही, राजनैतिक दलों अभ्‍यर्थीयों के लिए आदर्श आचरण संहिता, चलित वाहनों पर प्रदर्शन, स्‍कूल कॉलेज मैदानों का उपयोग, वाहनों के दुरूपयेाग की रोकथाम, लाउड स्‍पीकर का उपयोग, सम्‍पति विरूपण, वाहन विरूपण, पम्‍पलेट, पोस्‍टर, हेण्‍ड बिलों का प्रकाशन, आदि बिन्‍दुओं पर पॉवर प्रजेंटेशन के माध्‍यम से विस्‍तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सभी निर्माण विभागों को निर्देशदिए, कि वे विभागीय निर्माण कार्याे, जिसमे प्रांरम्‍भ कार्य, अप्रारम्‍भ कार्याे की स्थिति आदि की विस्‍तृत सूची जिला कलेक्‍टर कार्यालय को प्रस्‍तुत करें। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीति संघवी, राजेश साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE