BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 6:19 pm
KHABAR : खेलो एमपी यूथ गेम्‍स- 2023 के जिला व ब्‍लॉक स्‍तर पर आयोजित होंगे विभिन्‍न खेल, कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में खेल संघ व जिला अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में आयोजित किये गये ‘’खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स’’ 2022 की र्तज पर ‘’खेलो यूथ गेम्‍स’’ का आयोजन ब्‍लॉक, जिला, संभाग एंव राज्‍यस्तर पर किया जा रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्‍स’’ के अंतर्गत ब्‍लॉक स्‍तर पर चयन स्‍पर्धा, जिला एंव संभागस्‍तर पर 18 खेलों का आयेाजन किया जावेगा तथा 6 खेल सीधे राज्‍य स्‍तर पर सहभागिता करेगें। खेल प्रतियोगिता का आयोजन संबंधित खेल के अंतर्राष्‍ट्रीय व राष्‍ट्रीय महासंघो के निर्धारित मापदण्‍डों, नियमों के तहत किया जावेगा। एक खिलाडी एक खेल में भाग ले सकेगा।‘’खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स’’ के आयोजन के लिए ब्‍लॉक, जिला, संभाग एवं राज्‍यस्‍तर पर चयन समिति, प्रोटेस्‍ट समिति का गठन किया गया है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन एंव पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी की अध्‍यक्षता में मंगलवार को खेल संघो के प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्न हुई। बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने ‘’खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स’’ के जिले में सफलतापूर्वक आयोजन की रूपरेखा तय कर संबंधित अधिकारियों को दायित्‍व सौपे गये है। ‘’खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स’’ का आयोजन प्रतिवर्ष किया जावेगा। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु) 31 दिसम्‍बर 2023 की स्थिति में) के बालक एंव बालिका खिलाडी प्रतिभागिता कर सकेगें। वर्ष 2023-24 का आयोजन सितम्‍बर-अक्‍टूबर-2023 के मध्‍य किया जावेगा। जिला एवं संभाग स्‍तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 18 खेलों एथलेटिक्‍स, बास्‍केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबाल, हॉकी, जूडो, कबडडी, खो-खो, मलखम्‍ब, तैराकी, वेटफिटिंग, कुश्‍ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्‍हालीबॉल, टेनिस एवं शतरंज में किया जावेगा। बैठक में नगरीय निकायों, जिला शिक्षा विभाग को उक्‍त आयेाजन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने के निर्देश दिए गये है। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिला खेल एंव युवक कल्‍याण अधिकारी नीमच ने खेलो एमपी यूथ गेम्‍स आयोजन की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की।

पुरस्‍कार व प्रोत्‍साहन- 
‘’खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स’’ को अधिक आकर्षक एंव प्रभावी बनाने के उददेश्‍य से संभाग व जिलेवार पदक तालिका बनायी जावेगी। वरीयता का निर्धारण प्राप्‍त स्‍वर्ण पदक के आधार पर किया जावेगा। सर्वाधिक स्‍वर्ण पदक विजेता जिले को ओवरऑल चैम्पियनशिप की ट्राफी प्रदान की जावेगी। प्रत्येक खेल में बालक एंव बालिका खिलाडी को बेस्‍ट पुरूष एथलीट एंव बेस्‍ट महिला एथलीट से सम्‍मानित किया जावेगा। दलीय एंव व्‍यक्गित खेल के बालक एंव बालिका खिलाडियों को पृथक-पृथक प्रथम पुरूस्‍कार 31 हजार रूपये, द्धितीय पुरूस्‍कार 21 हजार रूपये, तृतीय एवं चतुर्थ पुरूस्‍कार 11-11 हजार रूपये पुरूस्‍कार प्रदान किया जावेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE