नीमच। म.प्र.पावर जनरेटिंग कम्पनी, गांधीसागर भानपुरा जिला मंदसौर में सुरक्षा के लिए DGR रेट पर दो सुपरवाईजर और 16 सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है। इच्छुक पूर्व जेसीओ, जवान, दस्तावेजों (मूल) (डिसचार्ज बुक, PPO,जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक का प्रथम पृष्टै, शस्त्र लाईसेंस (बंदूक) इत्यादि) की तीन प्रतियों एवं तीन नवीनतम फोटोग्राफ के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर 15 सितम्बर 2023 तक आवेदन जमा कराए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्या्ण कार्यालय मंदसौर के फोन नं.07422-299117 पर सम्पनर्क कर सकते है।