BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 6:29 pm
KHABAR : कलेक्टर ने गरोठ उपखंड में की जनसुनवाई, आवेदकों की समस्याए सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज गरोठ उपखंड में विशेष जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान जनसुनवाई में 86 आवेदन प्राप्त हुए। ऐसे आवेदन जिनका मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश प्रदान किया। इस दौरान लोगों ने जमीन विवाद, 8 लेन के निर्माण के दौरान किसानों को मुआवजा न मिलने संबंधी भी आवेदन दिए। जिसका कलेक्टर श्री यादव ने समय सीमा में निराकरण करने की निर्देश दिए। सीएम राइज स्कूल के निर्माण से पूर्व भूमि के संबंध में मौका मुआयना करके जल्द कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश कलेक्टर ने प्रदान किया। एक शिक्षक ने जनसुनवाई में आवेदन दिया कि उनका इंक्रीमेंट नहीं लगा। जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उसकी जांच कर टीएल बैठक में पूरा प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कुछ व्यक्तियों द्वारा आवेदन दिए गए कि गरोठ में एक ही जगह पर 25 वर्ष से रह रहे हैं। नगर परिषद इन्‍हें नल कलेक्शन भी दिया और कर भी जमा कर रहे हैं। उक्त भूमि पर पीएम आवास में घर बनाया गया है। लेकिन इसके पश्चात नगर परिषद उस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कह रही है। जिस पर कलेक्टर ने विधिवत जांच कर कार्यवाही की निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सभी जिलाधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE