चित्तौड़गढ़। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चंदेरिया ईकाई को राज्य स्तरीय 27वें भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जिसमें गुणवत्तापुर्ण शिक्षण, आधारभूत विकास व सहयोग हेतु राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान शिक्षा भूषण प्रदान किया गया। ये पुरस्कार जो सोमवार को जयपुर के बिरला आडोटेरियम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला एवं अन्य अतिथि आईएएस सचिव नवीन जैन, सचिव, शिक्षा विभाग निदेशक कानाराम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंदेरिया के प्रतिनिधि सहायक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एंव मैनेजर रंजीत कुमार प्रसाद ने यह सम्मान प्राप्त किया। युनिट हेड चंदेरिया देवेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर उन्होने पूरी सीएसआर और बीसीएल टीम को बधाई देते हुए कहा कि बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड आस-पास के समुदाय और पूरे समाज के लिए गुणवत्तापुर्ण शिक्षा प्रदान करने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।