BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 11:29 am
KHABAR : कलेक्‍टर ने विकासखण्‍ड क्षेत्र के ग्राम मानकुण्‍ड और मनासा का किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखण्‍ड क्षेत्र के ग्राम मानकुण्‍ड और मनासा में विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा की और ग्रामीणों की समस्‍यों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापित, एसडीएम आनंद मालवीय, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर गुप्ता ने ग्राम मानकुण्‍ड में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधितो को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। स्‍कूल में स्‍मॉर्ट टीवी लगी है या नहीं इस संबंध में संबंधित से जानकारी ली। टेली मेडिसिन सुविधा की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों से पूछा की सभी के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। शासकीय उचित मूल्‍य दुकान से सभी को राशन मिल रहा है या नहीं। आवास योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं और बीजली आपूर्ति संबंधी जानकारी भी ली।  

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि ग्राम मानकुण्‍ड में नल जल योजना का संचालन स्‍व सहायता समूह की महिलाओं के माध्‍यम से करें। नल जल योजना के संचालन के लिए महिलाओं की समिति बनाये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने आंगवाडी कार्यकर्ता को अच्‍छा कार्य करने पर बधाई दी। एएनएम से बच्‍चों को कृमि नाशक दवाई पिलाने संबंधी जानकारी ली।

कलेक्‍टर गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पोनासा में सड़क खराब होने पर, सड़क को ठीक करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने कहा की स्‍टॉप डेम गेट लगाने के लिए 50 प्रतिशत जनभागीदारी कर रहे है। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने शेष 50 प्रतिशत राशि प्रशासन द्वारा खर्च कर स्‍टॉप डेम में गेट लगाने का आश्‍वासन दिया।

कलेक्‍टर गुप्ता ने ग्राम मनासा में ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर संबंधितो को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। स्‍कूल और आंगवाडी संबंधी जानकारी ली। नल जल योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। योजना शुरू होने के बाद नल जल योजना का संचालन स्‍व सहायता समूह की महिलाओं के माध्‍यम से करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने पूलिया खराब होने पर, पुलिया की मांग की, जिस पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE