BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 1:19 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किया कमिश्नर्स व कलेक्टर्स को संबोधित, बोले- फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी राहत राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है। महाकाल भगवान को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूँ। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है। आकलन करके सर्वे कराया जाए। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार से शुक्रवार की वीसी के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उमाकांत उमराव तथा जिलों के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स वर्चुअली शामिल हुए।

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए होगा पंजीयन
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गईं लाड़ली बहनों को आवास स्वीकृत किया जायेगा। इसके लिए लाड़ली बहनों का पंजीयन होगा। योजना से संबंधित फॉर्म जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जायेंगे। दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करके जमा करना होगा। इस योजना का 17 सितम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से शुभारंभ किया जायेगा।

एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अद्भुत काम हो रहा है। ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण होगा। आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का काम किया। एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प है जो दुनिया को सारे द्वन्दों से बचाएगी। युद्ध नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम इसका संदेश अद्वेत वेदांत ही देगा। आगामी 18 सितम्बर को ओंकारेश्वर में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से लाइव दिखाया जायेगा। हर प्रमुख मंदिर में लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी पंथों, अखाड़ों के संत ओंकारेश्वर आ रहे हैं।

लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में मिलेगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार रथ चल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर लोगों को उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों को इसका लाभ मिलेगा। सिलेंडर रिफलिंग योजना का पंजीयन पोर्टल पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तरह इस योजना का भी पंजीयन का कार्य करने के लिए केंद्र बनाये जायें। इसकी सूची 25 सितम्बर को अद्यतन की जायेगी। पंजीयन ऑनलाइन और जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन किया जाएगा। बहनों को सिलेंडर रिफलिंग की अंतर की राशि रिफंड की जायेगी।
नीमच के एन.आईसी कक्ष  में कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं अन्य जिला अधिकारी भी इस  वीसी  में उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE