BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 1:36 pm
KHABAR : शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को दिया मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. वंदना भारती तथा महाविद्यालयीन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय की एम.एससी. गृहविज्ञान की छात्राएँ कुमारी प्रगति पाटीदार, कुमारी नम्रता गेहलोत, कुमारी नंदिता काग, कुमारी हिमांशी पाटीदार एवं कुमारी शिवानी काग द्वारा छात्राओं को मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। 

प्रशिक्षण के दौरान ईको क्लब प्रभारी डॉ. कविता भदौरिया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि मिट्टी से बने गणेशजी हमारे जल प्रदूषण को रोकेगें तथा जलीय जीव जंतुओं की इससे रक्षा होगी। केमिकल युक्त प्रतिमा के विसर्जन पर जल प्रदूषण बढ़ जाता है, अतः पर्यावरण का संरक्षण करके ही विकास किया जा सकता है और यह प्रशिक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि छात्राएँ प्रतिमा बनाना सीखकर एवं विक्रय कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकती है। इस तरह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। 

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई प्रभारी डॉ. सुनीता भायल ने बताया कि ईको फ्रेण्डली गणेश जी को खूबसूरत बनाने के लिये कच्चे और प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिये जल प्रदूषण होने और किसी अन्य प्रकार की बीमारी फैलने का खतरा कम हो जाता है। सह संयोजक प्रो. सीमा नाईक ने व्यवसायिक रूप से गणेश जी के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री प्लास्टर ऑफ पेरिस व हानिकारक रंगो का विसर्जन के समय जलसंसाधन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का वर्णन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. प्रियंका देवड़ा, एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE