BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 2:55 pm
BIG NEWS : पैरोल से फरार कुख्यात तस्कर अवैध पिस्‍टल के साथ नारायणगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थ की तस्करी के अपराध में लंबे समय से था खाकी की पहुँच से दूर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के समस्त फरार उद्घोषित अपराधियों की धर पकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु समस्‍त पुलिस अधिकारियो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम में जितेंद्र सिंह सिसोदिया निरीक्षक थाना प्रभारी नारायणगढ़ द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति सजग होकर फरार अपराधियों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार अपनी कार्य कुशलता कुशल नेतृत्व, सक्रीय जनसंपर्क एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तन्मयता से तत्पर रहते हुए कार्यशील होकर प्राप्‍त सूचनाओं सजग रहते हुए थाना सुवासरा के अपराध क्रमांक 84/12 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी श्याम सिंह उर्फ सावन सिंह सिसोदिया, जो कि वर्ष 2014 में पैरोल से फरार होकर विगत लगभग 10 वर्षों से फरार चल रहा था, आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी गरोठ रघु केसरी से दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही हेतु उप निरी मनोज गर्ग के नेतृत्‍व में पुलिस टीम को सुनियोजित तरीके से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आरोपी के सफल उद़भेदन हेतु विशेष रूप से समझाइए दी गयी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सफल उदृभेदन हेतु समुचित दिशा निर्देश एवं नेतृत्वकर्ता के अनुसरण में अपनी व्यावसायिक दक्षता व कार्य कुशलता के आधार पर आरोपी की सकुशल गिरफ्तारी हेतु योजनाबद्व तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को रोक कर हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्‍टल व दो जिन्‍दा राउण्‍ड बरामद होने पर मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही को विधिवत संपादित कर आरोपी को जप्त शुदा अवैध पिस्टल व राउण्‍ड  के साथ थाना वापसी पर पृथक से अपराध क्रमांक 377/23 धारा 25, 27 आर्म्‍स एक्‍ट दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया है। 
इस प्रकार निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसोदिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रयासों से मंदसौर पुलिस द्वारा फरार आरोपी की धरपकड हेतु सुनियोजित तरीके से तत्‍परता से कार्य संपादित कर महत्‍वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE