BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 3:47 pm
KHABAR : इंदौर में 17 सितंबर को निकलेगी शौर्य जागरण यात्रा, दशहरा मैदान से होगी यात्रा की शुरुआत, विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत द्वारा शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान से निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।


दरअसल, अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, फरवरी में मंदिर में भगवान श्री रामलला स्थापित होंगे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर निर्माण के 492 वर्षों का शौर्य जो हिंदू समाज ने दिखाया है। इसी शौर्य को जीवित रखने के लिए यह शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि भविष्य में आने वाली कठिनाइयां, विधर्मी ताकते, देश के अंदर पनप रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी साजिशों को मुंहतोड़ जवाब देना ही हिंदू शौर्य का प्रकटीकरण है। इंदौर में 17 सितंबर को मालवा प्रांत के 28 जिलों से निकलने वाली यात्रा का इंदौर में वृहद एकत्रीकरण होगा, जिसमें हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यात्रा को सभा के रूप में दशहरा मैदान से शुरू किया जाएगा, जिसमें विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार संबोधित करेंगे। यात्रा में महापुरुषों पर आधारित झांकियां रहेगी। यात्रा मार्ग में जिन महापुरुषों एवं क्रांतिकारी की प्रतिमा लगी है उन्हें नमन कर यात्रा आगे बढ़ेगी।


यात्रा दशहरा मैदान अन्नपूर्णा से शुरू होकर महाराणा प्रताप प्रतिमा चौराहा गंगवाल बस स्टैंड, भगत सिंह प्रतिमा राज मोहल्ला से जवाहर मार्ग गुरुद्वारा, अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा होते हुए कृष्णपुरा पुल,नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा श्रम शिविर से बलिनाथ प्रतिमा, मालवा मिल चौराहे की तरफ प्रस्थान करेगी वहां मालवा मिल से वीर सावरकर प्रतिमा, जंजीर वाला चौराहा, अंबेडकर प्रतिमा, गीता भवन चौराहा होते हुए ,बीआरटीएस रोड से शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में संत समाज, समाज प्रमुख के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू समाज रहने वाला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE