BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 4:57 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की 450 रूपये में गैस सिलेण्‍डर प्रदाय योजना के पंजीयन कार्य की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- हितग्राहियों का प्राथमिकता से पंजीयन करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की पंजीकृत बहनों को जिन के स्‍वंय के नाम से गैस कनेक्‍शन है और उज्‍जवला योजना के तहत कनेक्‍शन धारी हितग्राही महिलाओं को 450 रूपये में गैस सिलैण्‍डर मिलेगा।
इसके लिए उज्‍जवला योजना और मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की गैस कनेक्‍शनधारी सभी महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन आगामी दो दिन में करवायें। वार्डप्रभारी, ग्राम रोजगार सहायक, राशन टुकान,के  सेल्‍समेंन के माध्‍यम से हितग्राहियों को पंजीयन किया जावेगा।सभी एसडीएम, जनपंद सीईओ और सीएमओं इस कार्य का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर अभियान  चलाकर दो दिन  में पूर्ण करवायें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को कलेक्‍ट्रोरेट सभा कक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की महिला हितग्राहियों को 450 रूपये में गैस सिलेण्‍डर प्रदान करने की योजना में हितग्राहियों के पंजीयन कार्य की तैयारियों संबंधी बैठक में दिये गयें।

बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओं गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्टर सजीव साहू, राजेश  साह, एसडीएम, सभी सीएमओ, तहसीलदार उपस्थि‍त थे।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों से ग्रामवार, वार्डवार, महिला कनेक्‍शनधारियों की सूची प्राप्‍त कर, लाडली बहनाओं के नाम चिन्हित कर उनके फार्म भरवाने का कार्य तत्‍काल शुरू किया जाए। प्रयास किया जावे कि दो दिन में यह कार्य पूर्ण हो जाये। इसके लिए आवश्‍यकता पडने पर नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाये जाये। इस कार्य में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का भी सहयोग लियो जावे।

सभी मंदिरों पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा- 
कलेक्‍टर ने बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ को निर्देश दिए कि 18 सितम्‍बर को प्रातः 10.30 बजे से ओकारेश्‍वर से आदिशंकराचार्य जी की एकात्‍मता की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी शासकीय मंदिरों पर एलईडी टीव्‍ही व स्‍क्रीन के माध्‍यम से किया जावेगा और अधिकाधिक नागरिकों और साधु, संतो की उपस्थि‍ति इस कार्यक्रम में सुनिश्चित की जावेगी। नगरीय निकाय अपने क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों पर इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्‍यवस्‍था करेंगे त‍था ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों व्‍दारा यह व्‍यवस्‍था की जावेगी। कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को उक्‍त कार्यक्रम को क्षेत्र के मंदिरों में दिखाने तथा सुव्‍यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE