BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 5:07 pm
BIG REPORT : सांसद सुधीर गुप्‍ता ने की आरडीएसएस योजना की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, जिला विद्युत समिति की बैठक भी हुई संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र.प.क्षे.विद्युत वितरण कंपनी नीमच व्‍दारा आर.डी.एस.एस. योजना के  सुनियोजित एवं व्‍यवस्थित क्रियान्‍वयन की समीक्षा के लिए सांसद  सुधीर गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा के प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्‍तव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, तथा कलेक्‍टर दिनेश जैन भी उपस्थि‍त थे।

बैठक में सांसद गुप्‍ता ने आर.डी.एस.एस. योजना के तहत नीमच जिले में अतिरिक्‍त वितरण ट्रांसफार्मर स्‍थापना, वितरण ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि केपिसिटर बैंक स्‍थापना, नवीन उपकेंद्रों की स्‍थापना, संबंधी स्‍वीकृत कार्याे, निर्माणाधीन कार्याे और उनकी प्रगति की विस्‍तृत समीक्षा की। सांसद ने संबंधित क्रियान्‍वयन एजेंसी/ठेकेदार को निर्देश दिए कि वे स्‍वीकृत विद्युत संबंधी कार्याे को तत्‍परतापूर्वक पूर्ण करवाये। सांसद ने पूर्ण हो चुके नवीन ट्रांसफार्मर स्‍थापना के कार्याे का स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण करवाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में 410 नये ट्रांसफार्मर स्‍थापना के कार्य स्‍वीकृत किए गए है। मिक्‍स फीडर सेपरेशन के 36 कार्य करवाये जा रहे है। साथ ही 36 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए 5.50 करोड की लागत के कार्य करवाये जा रहे है। इन 36 उपकेंद्रों पर केपिसीटर बैंक स्‍थापित कर क्षमता वृद्धि का कार्य नवम्‍बर माह तक पूर्ण हो जायेगा।

बैठक में बताया गया कि जिले के 62 मजरों टोलो एवं आबादी से दूर स्थित बसाहटों के विद्युतीकरण के प्रस्‍ताव भी शासन को भेजे गये है। जिले में 11केव्‍ही लाईन विभिक्तिकरण के लिए 57 फीडरों पर कार्य किया जा रहा   है। इसमें नीमच में 10 फीडर, जावद में 31 फीडर एवं मनासा के 16 फीडरों के विभक्तिकरण का कार्य करवाया जा रहा है।

बैठक में विधायक दिलीप सिह परिहार ने क्षेत्र की विभिन्‍न विद्युत समस्‍याओं के समाधान के लिए मांग पत्र भी अधीक्षण यंत्री को प्रस्‍तुत किया और चेनपुरा वंनाचल की विद्युत समस्‍याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का सुझाव दिया।

अधीक्षण यंत्री एस.के.पाटिल ने आर.डी.एस.एस. योजना के तहत नीमच जिले में विद्युत सुदृढीकरण, विद्युतआपूर्ति व्‍यवस्‍था की बेहतरी के लिए स्‍वीकृत, प्रगतिरत कार्याे के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया। बैठक में क्रियान्‍वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं म.प्र.प.क्षे. वि.वि.कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE