BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 5:08 pm
KHABAR : श्री सकल पंच राठौर समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव, मनोज राठौर बने अध्यक्ष, निष्पक्ष चुनाव कराने पर मुख्य चुनाव अधिकारी का किया स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। श्री सकल पंच राठौर समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव पहली बार मतदाता सूची के आधार पर हुए। वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद राठौर के नेतृत्व में बालकृष्ण बाग धार रोड पर चुनाव संपन्न कराए गए। सहायक चुनाव अधिकारी गोविंद राठौर, लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर, युवा समाजसेवी मयंक राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र राठौर, राजेंद्र राठौर, डॉ.गगन राठौर, धर्मेंद्र राठौर, मुरलीधर राठौर, सतीश राठौर, मुकेश राठौर, मंजू बोडाने, अर्चना राठौर शामिल हुए।


पहली बार हुए चुनाव में कुछ कमी न रह जाए इस बात का ध्यान रखते हुए चुनाव समिति ने चुनाव संपन्न कराया।पूरी पारदर्शिता के साथ हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को खाली मत पेटी दिखाकर ताले लगाने के साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर किए गए। चार बूथों पर बूथ अधिकारी नियुक्त किए गए। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक समाज बंधुओं ने उत्साह व उमंग के साथ अपना मतदान किया। 105 वर्ष की धुन्नीबाई ने कहा - मैंने इतनी उमर में कभी समाज में वोट नहीं डाला, पहली बार ऐसा चुनाव हुआ। शाम 5 बजे सारे लैपटॉप बंद कर मत डालना बंद हुआ।


सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों व उनके एक-एक समर्थकों के सामने चुनाव समिति के पदाधिकारीयों ने एक-एक मत पेटियों के ताले खोले व मतगणना शुरू की। 2293 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया, जिसमें से 32 मत निरस्त हुए, 1294 मत मनोज राठौर तेली को प्राप्त हुए, 967 मत विजय देवड़ा धर्म योद्धा को मिले। मनोज राठौर को 327 मतों से मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद राठौर ने विजय घोषित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE