BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 5:27 pm
NEWS : ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में तीन करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण, ग्रामीणों ने विधायक आक्या का किया भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ के ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में विधायक मद व अन्य मद से निर्मित तीन करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा किये गये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहा की प्रदेश की अशोक गहलोेेत सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक मोर्चो पर विफल साबित हुई है। पांच वर्ष में मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री व मंत्रियो की आपसी कलह ने राजस्थान को बहुत पीछे धकेल दिया है। पूर्व की भाजपा सरकार की योजनाओ को नया नाम देने के अलावा इस सरकार ने नया कुछ नही किया है। प्रदेश का प्रत्येक वर्ग इस सरकार से बुरी तरह नाराज है तथा इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः कमल खिलना तय है। इस दौरान ग्राम में पहुचने पर बढ़ी संख्या में ग्रामीणो द्वारा विधायक आक्या का बेण्ड बाजो, ढोल के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक आक्या ने समूचे ग्राम का भ्रमण कर लोगो का अभिवादन व बड़े बुजुर्गो का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक आक्या ने बताया की ग्राम पंचायत नाहरगढ़ क्षैत्र के ग्राम नाहरगढ़, अचलपुरा, हट्टीपुरा, भुतियाकलां, डेलवास, आंतरी, गणपतखेड़ा व भीलगट्टी में डीएमएफटी में 45 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य, 59 लाख की लागत से विभिन्न विद्यालयो में विकास कार्य, 29 की लागत से पेयजल कार्य व गौरवपथ में 50 लाख की लागत से गांवो में सड़क निर्माण कार्य कराये गये। इसी क्रम में 12 लाख की लागत से 5 खुला बरामदा निर्माण व 44 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य व 11 लाख की लागत से पेयजल व अन्य विकास कार्यो सहित कुल तीन करोड़ की राशि के कार्यो के लोकार्पण किये गये। लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता भूमि विकास बैंक के चेयरमेन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट तथा विशिष्ट अतिथि सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, मार्केटिंग चेयरमेन प्रवीण सिंह राठौड़, मण्डल महामंत्री चतरभुज रेगर, देवीलाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी रतनलाल गाडरी, हीरालाल रायका, सरपंच सोसर देवी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीपसिंह थे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भोपालसिंह, उपसरपंच आबिद खान, मोहन धाकड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटु सुथार, मण्डल अध्यक्ष देवीलाल माली, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल तुसावड़ा, राजकुमार शर्मा, सुखपालसिंह, कुलदीपसिंह, सुर्यप्रताप सिंह, पूर्व उपसरपंच जगदीश जाट, पूर्व सरपंच शंकर जाट, खुमराज गुर्जर, पप्पु गाडरी, भेरूलाल गाडरी, उमेश पालीवाल, अशोक रायका, श्याम लाल गाडरी, शम्भू तेली, सुरेन्द्र सिंह  सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE