BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 6:03 pm
NEWS : राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया में 2 कमरों का उद्घाटन, बॉक्सिंग के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिए मेडल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यूआईटी द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया  में बनाये गए कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया।
अधिशाषी अभियन्ता रमेषचन्द्र बलाई ने बताया कि, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया मे बच्चो को अध्ययन मे सहूलियत देने के लिए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर यूआईटी द्वारा 16 लाख रू की लागत से 2 अतिरिक्त कक्षा कक्षो का उद्घाटन किया एवं संस्था प्रधान ने बताया की राज्यमंत्री द्वारा डीएमएफटी मद से स्वीकृत 6 कक्षा कक्ष का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। इन स्कूलों के खुलने से गांव-ढाणियों में रहने वाले किसान, गरीब व मजदूरों के बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का सपना साकार हो रहा है। अंग्रेजी से वंचित बच्चे दूसरों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में पिछड़ते जाते है। सरकार आने पर मेरा प्रयास रहेगा की चंदेरिया क्षेत्र में कॉलेज खुले । इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद किया और पूछा उनके बॉक्सर बनने पर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का एक ही मार्ग है, वह है शिक्षा। शिक्षा के बिना जीवन में कुछ नहीं। 
जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र वर्ग में 48-50 किलोग्राम वर्ग में स्थानीय विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र गोपाल उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहा व प्रिन्स प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं छात्रा वर्ग 19 वर्ष में कक्षा 12 की कोमल कुम्हार ने 57 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया व ममता गुर्जर ने 54 किलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष में 60-63 किलो वर्ग में कक्षा 10 के देवकिशन प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व गायत्री गवारिया ने 52-54 किलो 17 वर्ष छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल दिए।
इस अवसर शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, सावित्री देवी पंवार, पार्षद सुशील जटिया, राजेश सरगरा, गजानंद शर्मा, मनोहर सुवालका, नवरतन जीनगर, विनोद लड्डा, करण माली, ललिता रैगर, सोहन सिंह, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया प्रधानाचार्य विनोद कुमार राठी, राबामावि चंदेरिया प्रधानाचार्य हस्तीमल वीरवाल, नवीन राउप्रावि चंदेरिया प्रधानाचार्य सुरेश खोईवाल मौजूद रहे। नारायण लाल पटवा ने संचालन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE