BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 6:11 pm
KHABAR : आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर संवेदनशील मामलों पर कडी नजर रखे, बैठक में अधिकारियों को कलेक्‍टर-एसपी ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्‍यौहारों को ध्‍यान में रखते हुए सभी कार्यपालक मजिस्‍ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील मामलों पर कडी नजर रखे और विवादों को आपसी समन्‍वय, बातचीत के जरिये हल करने का प्रयास करें। सभी अधिकारी कानून व्‍यवस्‍था की दृ‍ष्‍टी से अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में सभी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटों, राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्‍टर संजीव साहू, राजेश शाह, सभी एसडीएम , तहसीलदार, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिए कि एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करें और आयोजकों को उनके आयोजन स्‍थलों की सुरक्षा करने के लिए पाबंद करें।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी धार्मिक एवं किसानों से संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्‍यान दे। क्षेत्र में निगरानी रखे। सभी पक्षों से आपसी बातचीत एवं संवाद करें। समस्‍याओं का समाधान करें। एडीएम नेहा मीना ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने मैदानी अमले के माध्‍यम से सूचना तंत्र को मजबूत करें। ग्राम स्‍तर से छोटी-छोटी सूचनाएं भी वरिष्‍ठ स्‍तर तक नियमित रूप से प्राप्‍त होना चाहिए। सभी सीएमओ , संबंधित एसडीएम से प्रतिदिन चर्चा कर, नगरीय क्षेत्र में होने वाले दैनिक घटनाक्रमों से अवगत कराये। आगामी त्‍यौहारों को ध्‍यान में रखते हुए थाना स्‍तर पर शांति समिति की बैठके आयोजित करने के निर्देश भी सभी संबंधिततों को दिए गए।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE