रामपुरा। बीते दिनो इंदौर, उज्जैन, नागदा एवं रतलाम में हो रही बारिश के चलते रामपुरा के समीप स्थित गांधीसागर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इंदौर, उज्जैन, नागदा एवं रतलाम में हो रही अच्छी बारिश के चलते क्षिप्रा एवं शिवाना नदी का जलस्तर बढ़ने से चंबल नदी का भी जल स्तर बड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक गांधीसागर बांध का जलस्तर 1303.19 है एवं करीब 5 लाख क्यूसेक पानी की आवक बांध में हो रही है।