मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में युवा उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रश्न मंच, भाषण, मिमिक्री, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोतीलाल धाकड़ द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम दोनों का महत्व समझाया। विद्यार्थी अपने पुरूषार्थ को पाने के लिए पहले शिक्षा ग्रहण करे एवं अपनी संस्कृति और सभ्यता को भी पहचाने। कला के द्वारा ही व्यक्ति अपने सर्वोत्तम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार है-
मिमिक्री में समीर मंसूरी, भाषण में पायल शर्मा, वाद-विवाद में पायल शर्मा, प्रश्न मंच में सुनीता कुशवाहा, पायल शर्मा एवं शिल्पा सेठिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी जिला स्तर पर मनासा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा उत्सव कार्यक्रम का संचालन प्रो सुशील मईड़ा, प्रो आशीष पटेल ने किया। साथ ही डॉ आमोद शर्मा ने प्रश्न मंच का संचालन किया। निर्णायक की भूमिका प्रो सुदेश कलम, डॉ कार्तिकेश्वर तिवारी, प्रो मुकेश मालवीय, प्रेरणा शर्मा, डॉ देवीलाल सुतार, डॉ प्रिंयका जैन ने किया, आभार कार्यक्रम अधिकारी सुमित मेड़ा ने माना।