BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:02 pm
KHABAR : एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने अध्ययन भ्रमण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र का किया विजिट, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जन अभियान परिषद के द्वारा संचालित कोर्स के छात्र-छात्राओं ने गिरवर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में दिनांक 15 सितम्बर 23 शुक्रवार को एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू वर्ष की प्रथम विजिट के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ मुकेश सिंह के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। 
कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकेश ने बताया कि हमारे यहां पर सोयाबीन की 22 वैरायटी उपलब्ध है। हम मशरूम की खेती करते हैं और केंचुए खाद के बारे में जानकारी दी। तथा हल्दी की खेती किस प्रकार उत्पादन होती है एवं वर्षा जल का संग्रहण किस प्रकार किया जाता है। मिटटी में विभिन्न तत्वों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई। 
जन अभियान परिषद के परामर्शदाता महेंद्र वर्मा ने बताया कि जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू छात्र छात्राओं को सप्ताह में एक बार विभिन्न प्रकार के विभागों में विजिट करना होता है जहां पर छात्र वहां की जानकारी प्राप्त करें और आगे जाकर यह जानकारी जनमानस तक उपलब्ध करवाई जाए। जन अभियान परिषद के द्वारा चयनित नवकुर संस्था कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया व संस्था के प्रतिनिधि भी मोजुद रहे। विजिट के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने गिरवर में स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर का भ्रमण किया एवं आध्यात्मिक जानकारी प्राप्त की गई।
संपूर्ण कार्यक्रम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु नागर एवं ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE