BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:32 pm
KHABAR : इस तारीख तक खुलवा सकते हैं भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना के खाते, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। अधीक्षक डाकघर जगदीश प्रसाद द्वारा ने बताया कि भारत सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढाओं “ अभियान के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना के खातें खोलने हेतु डाक विभाग द्वारा 20 सितम्‍बर 2023 तक इंदौर परिक्षेत्र के अंतर्गत मंदसौर डाक संभाग में विशेष मुहिम चलाई जा रही है । विशेष अभियान में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा घर-घर सम्पर्क कर सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष आयु तक की बेटियों के खातें खोले जा रहे है । वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 8.2% की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है । सुकन्या समृद्धि खातें में 10 वर्ष आयु तक की समस्त बालिकाओं के लिए । न्यूनतम राशि 250 रूपये से खोला जा सकता है । एक वर्ष में न्यूनतम रूपये 250 एवं अधिकतम रूपये 1,50,000 जमा किये जा सकते है । जमा राशि पर आयकर की धारा 80-C के अंतर्गत आयकर छूट । बालिका की उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि के 50% राशि निकासी की सुविधा । बालिका की उम्र 18 वर्ष होने पर शादी के लिए अंतिम निकासी की सुविधा। अधीक्षक डाकघर मंदसौर जगदीश प्रसाद द्वारा इस विशेष अभियान में मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त नागरिकों से उनकी 10 आयु वर्ष तक की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत डाकघरों में खाता खुलवायें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE