BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:37 pm
REPORT : विधायक सिसोदिया ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर।  मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने ग्राम पंचायत भालोट में क्षेत्रवार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनको जल्द पूर्ण करें। इसके साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जिनको अभी शुरू नहीं किया हैं, उनको जल्द शुरू करें। निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अगर किसी विभाग का कोई निर्माण कार्य चल रहा है, तो समय-समय पर उसका निरीक्षण भी करें। उसकी गुणवत्ता को देखें। अगर गुणवत्ता में कहीं पर किसी भी तरह की कोई कमी हो तो तुरंत ठेकेदार को बताएं तथा उस कमी को दुरुस्त करें। निर्माण कार्यों के अलावा अन्य सभी तरह की सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आम जनता को समय प्रदान करें। योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिससे आम नागरिक उन योजनाओं का लाभ उठा सके। बैठक के दौरान मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर अनीता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE