BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:41 pm
BIG REPORT : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ में किया 7 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम पंचायत ईशाकपुर में 5 लाख 88 हजार की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन तथा 37 लाख 85 हजार के लागत से निर्मित गौशोला का लोकार्पण किया। ग्राम बड़वन में 1 करोड़ 66 लाख 92 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बड़वन पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम जोगीखेड़ा में 4 करोड़ 93 हजार हजार रुपए से निर्मित होने वाले जोगीखेड़ से भाट पिपलिया डासिया मार्ग का भूमि पूजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला एवम जनपद पंचायत सदस्य, विकासखंड स्तर अधिकारी, आमजन, पत्रकार मौजूद थे। लोकार्पण एवं भूमि पूजन अवसर पर कहा गया कि मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य जिसने सीएम राज्य स्कूल स्थापित किए। बच्चे अपनी पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान दे। पढ़ाई के माध्यम से ही एक अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें, वही सच्ची देश सेवा होती हैं। आज भारत विश्व में सर्वाधिक तकनीकी मानव संसाधन रखने वाला देश है बन गया है। भारत देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। युवाओं की पाठशाला खेल का मैदान होना चाहिए। तथा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करे। नई शिक्षा नीति ने भी उम्र की सीमा समाप्त कर दी है। अब पढ़ाई करने के लिए कोई उम्र नहीं है। अपनी इच्छा अनुसार कभी भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। अंग्रेजों ने ज्ञान को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा पर उम्र की सीमा लगा दी। अब नए पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और भारतीय संग्राम की कहानियां बताई जाएगी। डिग्री कागज का टुकड़ा न हो। इस आधार पर शिक्षा नीति बनाई गई है। सड़कें व्यापार के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। 8 लेन के माध्यम से 6 घंटे में दिल्ली, मुम्बई पहुंच सकते हैं। एक एक गांव तक सड़कों का जाल बिछाया है। अगर वह जाल बिछाया है तो वह सरकार ने बिछाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE