BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:45 pm
KHABAR : बैंको में लंबित प्रकरणों को सोमवार तक निराकरण करे- कलेक्टर, पीएम स्वनिधि योजना के सम्बंध में विशेष बैठक सम्पन्न, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज पीएम स्वनिधि योजना के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं  जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल नागर, सभी नगरीय निकायो के अधिकारी, बैंको के जिला समन्वयक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शाजापुर एवं मोमन बड़ोदिया ब्लॉक के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।
कलेक्टर कन्याल ने शाजापुर जिले की पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत प्रगति अच्छी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने नगर पालिका शाजापुर के दो सीएमएम कर्मचारियो को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। कलेक्टर कन्याल ने पीएम स्वनिधि योजना के बैंको में लंबित प्रकरणों को सोमवार तक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक नागर द्वारा बताया गया कि जिन हितग्राहियों द्वारा ऋण राशि का भुगतान कर दिया गया है उनके प्रकरण बैंक के पोर्टल के साथ उद्यमी मित्र पोर्टल पर भी क्लोज मार्क करे, ताकि हितग्राही अगली ऋण राशि के लिए पात्र हो सके।
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को उक्त योजनांतर्गत आवेदकों के पंजीयनों के संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त योजना के पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्रदान करे, साथ ही उन्होंने इस योजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के भी पंजीयन कर आवेदन पोर्टल पर भी अपलोड करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जब तक उक्त योजनांतर्गत प्रगति नहीं आती तब तक प्रगति की समीक्षा प्रत्येक शनिवार को बैठक कर की जाएगी। कलेक्टर ने सभी बैंकर्स से उक्त योजनांतर्गत प्रकरणों में स्वीकृति एवं वितरण के लिए सोमवार से गुरुवार शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना में आवेदकों के लगने वाले दस्तावेजों की सूची बैंक शाखाओं के सूचना पटल पर लगाने के निर्देश दिए। सूची जिसमें लोन आवेदन,पंजीयन या एलओआर रिपोर्ट पेन कार्ड, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, स्टॉम्प एवं 15 रूपये की रेवेन्यु टिकट शामिल है। इस दौरान कलेक्टर ने जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन नगरीय निकायों में प्रगति अच्छी नहीं है उन निकायों के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करे।
बैठक के पूर्व में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी श्री किरार द्वारा प्रकरणों की जानकारी दी गई।
इस दौरान शाजापुर एवं मोमन बड़ोदिया ब्लॉक की जून तिमाही हेतु खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में शाजापुर एवं मो बडोदिया ब्लॉक की बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैठक में समस्त शासकीय योजनांतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण करने एवं प्रकरणों की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के लिए शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया, जिससे कि जिले की प्रगति बढ़ सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE