BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:47 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता ने ठश्रच् पर किया जुबानी हमला, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं-भाजपा के हालात बहुत खराब, जहाज डूबने वाला है लोग छोड़कर भाग रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसी हैं। उनका कहना है कि भाजपा के हालात बहुत बुरे हैं, जहाज डूबने वाला है और लोग छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं।


कांग्रेस पर आरोप रहता है कि वह सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े करती है। इस सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज सेना का राजनीतिकरण होते हुए देखा जा रहा है, सेना में सांप्रदायिकता बढ़ती हुई देखी जा रही है, इन सारी चीजों से सेना का विकास नहीं नुकसान हो रहा है।


बता दें कि अनुमा आचार्य को ग्वालियर का प्रभार दिया है, ऐसे में शनिवार को उन्होंने मीडिया के जरिये प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर जुबानी हमला बोला है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने कहा कि आज ग्वालियर की दुर्दशा यह हो गई कि इंड्रस्टीज खत्म हो गयी हैं। इस बार ग्वालियर के साथ अंचल की जनता ने कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया है। यह क्षेत्र परिवर्तन का क्षेत्र है और इस बार यही होने वाला है। वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बैनर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो गायब रहने की तरह उनकी कांग्रेस की मीडिया से बातचीत के कार्यक्रम के बैनर से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का फोटो गायब रहना भी चर्चा का विषय रहा।


जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर के बाद ग्वालियर प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के फोटो गायब होने के बाद भाजपा द्वारा कांग्रेस में गुटबाजी के लगाए आरोप पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं कि हम फोटो में नहीं इंसान में विश्वास रखते हैं इसलिए हमारी पार्टी में इस बात को लेकर कभी कोई विवाद नहीं होता है। कोई भी नेता इस तरह की हमारी पार्टी में शिकायत नहीं करता है। गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस बैनर में मल्लिकाअर्जुन खड़गे,राहुल,प्रियंका, कमल नाथ को ही फ़ोटो को ही जगह मिली हुई थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE