BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 7:58 pm
KHABAR : अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर सूर्यवंशी हर स्थिति पर रख रहे नजर, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में बीती रात्रि से हो रही लगातार वर्षा के मद्दे नजर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश  पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोटवार, होमगार्ड के जवान, पुलिस जवान तथा अन्य विभागों का अमला सक्रियता से मूवमेंट करते हुए तालाबों, जल संरचनाओं, पुल-पुलियाओं, नदियों पर सतत नजर रख रहा है अब तक कोई अप्रिय सूचना नहीं है।जिले में जिन स्थानों पर पर पुलिया रपट ओवरफ्लो है वहां मौके पर नायब तहसीलदारों को भेजा गया है। पुलिस एवं होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। पानी के बहाव पर सतत नजर रखी जा रही है। जहां पानी ओवरफ्लो है वहां वाहनों को पार करने से  सख्ती  से रोका जा रहा है। जिले में जल संसाधन विभाग के समस्त 122 छोटे-बड़े तालाबों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो तालाबों में जल बहाव की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विभाग के 98 छोटे तालाब तथा 22 बड़े बैराज है जहां पर निगरानी दल तैनात है।

 शाम तक की स्थिति में विभाग के छोटे लगभग 70 तालाबों के वेस्ट वेयर चालू थे, सभी तालाब अपनी पूर्ण  क्षमता में भर चुके हैं। शाम 4रू00 बजे तक धोलावाड़ सरोज सरोवर के चार गेट खोले जा चुके थे।जिले के बाजना में प्रशासन द्वारा करण नदी और तेलनी नदी पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सैलाना एसडीएम ने बताया कि ग्राम गोवर्धनपुरा में तेज हवा के बवंडर के कारण 7 किसानो की फसलों में नुकसानी हुई है जिनका सर्वे करके आरबीसी 6-4 के तहत सहायता दी जाएगी। सैलाना नगरीय क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग पर पानी के कारण जाम की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से पानी की निकासी कराई गई।रतलाम ग्रामीण एसडीएम द्वारा बताया गया कि भदवासा से सिखेड़ी मार्ग पर गंगायता नदी पुल के ऊपर बहने के कारण आवागमन रोक दिया गया। मऊ-बिरमावल मार्ग तथा बिरमावल-जबड़ा मार्ग पुलों के ऊपर पानी बहने के दृष्टिगत चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है। छतरी-जबड़ा मार्ग पर पुलिस जवान एवं चौकीदार तैनात किए गए है।रतलाम शहर में राजस्व पुलिस तथा नगर निगम के समन्वयी से निचली बस्तियों में सतत निगरानी रखी जा रही है। करमदी, कनेरी, मथुरी में रपट पर जल बहाव के कारण होमगार्ड जवानों तथा कोटवार को तैनात किया गया है। मौके पर नायब तहसीलदारों को भी भेजा गया है। जावरा एसडीएम द्वारा बताया गया कि जावरा अनुभाग में कहीं किसी मार्ग पर वर्षा के कारण यातायात अवरुद्ध नहीं है प्रशासनिक अमला अलर्ट है।

आलोट एसडीएम द्वारा बताया गया कि अनुभाग  में विगत रात्रि से जारी वर्षा के कारण ग्राम जोयन, थूरिया, किशनगढ़, धतुरिया, ददियाखेड़ी, भोजाखेड़ी, भूतिया आदि ग्रामों में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल, रपटो, पुलियाओ पर लगातार पानी का स्तर बढ़कर बहता रहा। मौके पर संबंधित ग्रामों के कोटवार, ग्रामीणों को पुल से गुजरने से रोकने एवं आवागमन को रोकने के लिए उपस्थित रहे।वहीँ ग्राम अवलिया सोलंकी तथा कस्बा आलोट के रामसिंह दरबार क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण एक कच्चे मकान के गिरने की शिकायत तथा कुछ मकानों में बारिश का पानी घरों में घुसने से सामान के नुकसान की संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा जाकर प्रभावित व्यक्तियों के रुकने एवम भोजन के लिए ग्राम पंचायत एवम नगर परिषद के माध्यम से ग्राम पंचायत अरवलिया सोलंकी में पंचायत भवन तथा कस्बा क्षेत्र में रैन बसेरा भवन में व्यवस्था की गई है। अतिवृष्टि से मकान गिरने व पानी भरने से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण स्वीकृत किए गए। किसी भी प्रकार की जनहानि पशु हानि नहीं हुई।जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रियवर्षा के दृष्टिगत जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07412 270 416 है। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य कर रहा है जिस पर बाढ़  अतिवृष्टि संबंधी कोई भी जानकारी दी जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE